CG | Thu, 05 November 2026

No Ad Available

प्रेमी के साथ लाखों के जेवर लेकर फरार हुई पत्नी

03 Aug 2025 | प्रशांत बाजपेई | 896 views
प्रेमी के साथ लाखों के जेवर लेकर फरार हुई पत्नी

प्रेमी के साथ लाखों के जेवर लेकर फरार हुई पत्नी


पति का आरोप – दो माह पहले हुई थी शादी, पुलिस थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी


सतना


मैहर थाना क्षेत्र के गोराईया खुर्द गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में विवाह के बंधन में बंधी एक नवविवाहिता प्रभा केवट अपने प्रेमी के साथ लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गई।


बताया जा रहा है कि प्रभा केवट की शादी लगभग दो माह पूर्व पन्ना जिले के एक युवक से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद वह मायके आई हुई थी। इस दौरान वह अचानक ससुराल में रखे कीमती जेवरात लेकर गायब हो गई।


परिजनों का आरोप है कि युवती पहले से ही किसी युवक के साथ प्रेम संबंध में थी और उसी के साथ फरार हुई है। पीड़ित पति ने 24 जुलाई 2025 को मैहर कोतवाली थाने में प्रभा के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।


हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। इससे परिजन नाराज हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, पीड़ित पति ने मैहर पुलिस अधीक्षक से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर मदद की गुहार लगाई है।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.