CG | Fri, 20 February 2026

No Ad Available

सिहोरा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव से बिगड़े हालात — भारी पुलिस बल तैनात

20 Feb 2026 | प्रशांत बाजपेई | 736 views
सिहोरा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव से बिगड़े हालात — भारी पुलिस बल तैनात

सिहोरा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव से बिगड़े हालात — भारी पुलिस बल तैनात


सिहोरा।


गुरुवार रात सिहोरा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजी के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसे हालात बन गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए भीड़ को खदेड़ा। पथराव के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी तत्काल पहुंच गए। एसडीएम पुष्पेंद्र अकाके, तहसीलदार जयभान सिंह उइके और एसडीओपी सिंघारिया ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं एडिशनल एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संपत उपाध्याय (एसपी जबलपुर) स्वयं आजाद चौक पहुंचे और मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात रखा गया है।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.