CG | Sun, 15 March 2026

No Ad Available

सिहोरा में अवैध शराब का जाल: हर वार्ड में पैकारी, आबकारी विभाग पर संरक्षण के आरोप

23 Feb 2026 | प्रशांत बाजपेई | 334 views
सिहोरा में अवैध शराब का जाल: हर वार्ड में पैकारी, आबकारी विभाग पर संरक्षण के आरोप

सिहोरा में अवैध शराब का जाल: हर वार्ड में पैकारी, आबकारी विभाग पर संरक्षण के आरोप


सिहोरा


शहर के अधिकतर वार्डों में इन दिनों अवैध शराब का कारोबार बेखौफ फल-फूल रहा है। आरोप है कि इस गोरखधंधे को आबकारी विभाग का मौन संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते ठेकेदारों और शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड नंबर 1 मनसकरा, वार्ड नंबर 3, वार्ड नंबर 9 और वार्ड नंबर 13 सहित कई मोहल्लों में शाम ढलते ही अवैध शराब की पैकारी खुलेआम शुरू हो जाती है। स्थिति ऐसी बन गई है मानो इन इलाकों में शासन ने अलग से लाइसेंस जारी कर दिए हों। छोटे-छोटे ठिकानों और कुलियों में दुकानों की तरह शराब बेची जा रही है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।

निवासियों का कहना है कि जब से शासन ने अहाते बंद किए हैं, तब से अवैध पैकारी का जाल और तेजी से फैल गया है। अवैध शराब बिक्री वाले क्षेत्रों में आए दिन लड़ाई-झगड़े की घटनाएं सामने आती हैं। महिलाओं के साथ छींटाकशी और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं भी आम होती जा रही हैं, जिससे स्थानीय परिवारों में भय और आक्रोश का माहौल है।

एक ओर सरकार महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था की मजबूती की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अवैध शराब के अड्डों पर लगाम न लग पाने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या पर ठोस कार्रवाई कब करता है।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.