CG | Wed, 11 February 2026

No Ad Available

सिहोरा को बड़ी सौगात: रीवा–इतवारी और शहडोल–नागपुर ट्रेनों का स्टॉपेज जल्द संभव

11 Feb 2026 | प्रशांत बाजपेई | 436 views
सिहोरा को बड़ी सौगात: रीवा–इतवारी और शहडोल–नागपुर ट्रेनों का स्टॉपेज जल्द संभव

सिहोरा को बड़ी सौगात: रीवा–इतवारी और शहडोल–नागपुर ट्रेनों का स्टॉपेज जल्द संभव


सिहोरा


लंबे समय से सिहोरा वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, रेल मंत्रालय ने रीवा–इतवारी एवं शहडोल–नागपुर ट्रेनों का सिहोरा रोड स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रेल मंत्रालय द्वारा महाप्रबंधक, जबलपुर, मुंबई एवं बिलासपुर को पत्र जारी कर इन ट्रेनों के सिहोरा रोड स्टेशन पर स्टॉपेज के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही अप एवं डाउन ट्रेनों के समय निर्धारण के बाद विधिवत रूप से स्टॉपेज की घोषणा की जाएगी।

यदि यह निर्णय औपचारिक रूप लेता है तो सिहोरा क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। रीवा, नागपुर, शहडोल और इतवारी जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सुविधा मिलने से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी मजबूती मिलेगी।

सूत्रों का यह भी कहना है कि जबलपुर सांसद आशीष दुबे इन दोनों ट्रेनों के सिहोरा ठहराव को एक विशेष समारोह के रूप में आयोजित करने की तैयारी में हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को इस सौगात का औपचारिक लाभ मिल सके।

सिहोरा के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस संभावित निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.