CG | Wed, 04 March 2026

No Ad Available

चरनजीत कौर हुरा बनीं Lions District 322C2 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, सचखंड साहिब में मत्था टेककर क्लब के सदस्यों के खुशहाली की कामना की

03 Mar 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 3 views
चरनजीत कौर हुरा बनीं Lions District 322C2 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, सचखंड साहिब में मत्था टेककर क्लब के सदस्यों के खुशहाली की कामना की

रायपुर। लायन चरनजीत कौर होरा गुरुमुख सिंह होरा (पूर्व विधायक, रायपुर) की सुपुत्री एवं रंजीत सिंह होरा, सम्बलपुर की धर्मपत्नी, को 1 मार्च 2026 को Lions Clubs International के डिस्ट्रिक्ट 322C2 का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्ट) चुना गया। यह घोषणा 35वें वार्षिक डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समीक्षा” के अवसर पर Rourkela में की गई।

इस पावन अवसर पर उन्होंने Gurudwara Sri Sachkhand Sahib, अबिचलनगर (महाराष्ट्र) में 3 March को मत्था टेककर समस्त मानवता के कल्याण, लायंस डिस्ट्रिक्ट 322C2 के सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों की सुख-समृद्धि तथा समाज की उन्नति हेतु अरदास की।

उल्लेखनीय है कि लायन चारनजीत कौर हुरा पिछले 45 वर्षों से प्रत्येक वर्ष होली पर्व पर अपने परिवार सहित इस पवित्र गुरुद्वारा साहिब में दर्शन हेतु आती रही हैं। उनकी यह उपलब्धि एवं सेवाभाव समाज के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Latest

Join WhatsApp