CG | Tue, 23 June 2026

No Ad Available

BREAKING NEWS : अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन शोक, आज सार्वजनिक अवकाश, CM फडणवीस ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

28 Jan 2026 | WEENEWS DESK | 301 views
BREAKING NEWS : अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन शोक, आज सार्वजनिक अवकाश, CM फडणवीस ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

डेस्क। BREAKING NEWS : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO Maharashtra) ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कुछ ही देर में बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं।

CMO द्वारा जारी पोस्ट के अनुसार, राज्य में आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

DGCA ने इस विमान क्रैश में सभी 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस घटना ने महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप मचा दिया है। घटना से अजित पवार के समर्थकों में उदासी छा गई है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सहयोगी अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह महाराष्ट्र के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। यह मेरे और पूरे महाराष्ट्र के लिए एक दुखद घटना है। अजित दादा अपने वचन के पक्के थे। जब मैं मुख्यमंत्री था और वे उपमुख्यमंत्री थे, तब हमने एक टीम के रूप में काम किया। एक टीम के रूप में हमने लाडली बहन योजना शुरू की थी और अजीत दादा ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।” शिंदे ने कहा कि वह और सीएम फडणवीस बारामती जा रहे हैं। बारामती वही जगह है, जहां विमान क्रैश हुआ है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.