CG | Wed, 04 March 2026

No Ad Available

एनटीपीसी सीपत में बड़ा हादसा: 60 टन का ऐशटैंक गिरा, 2 की मौत

06 Aug 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 272 views
एनटीपीसी सीपत में बड़ा हादसा: 60 टन का ऐशटैंक गिरा, 2 की मौत


बिलासपुर। बिलासपुर के पास स्थित एनटीपीसी सीपत प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में 60 टन वजनी एक ऐशटैंक गिरने से करीब 60 मजदूरों के दबने की आशंका है। इस हादसे में अब तक 7 मजदूरों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से 2 की मौत हो गई है और 5 गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना दिन में करीब 11:30 बजे हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। मलबे में दबे बाकी मजदूरों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बीते दिनों सरगांव में चिमनी गिरने की घटना की याद दिलाती है, जहां भी इसी तरह का हादसा हुआ था। एनटीपीसी सीपत में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही हादसे के कारणों और मजदूरों की सही संख्या का पता चल पाएगा। फिलहाल, प्राथमिकता दबे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की है।


एनटीपीसी ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति


इस घटना के बाद एनटीपीसी सीपत के जन संपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें बताया गया है कि यूनिट 5 में सुरक्षा दुर्घटना की जानकारी सामने आई है, जिसमें 5 संविदा श्रमिक घायल हुए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी घायलों का उचित उपचार किया जा रहा है और दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Latest

Join WhatsApp