CG | Sun, 26 July 2026

No Ad Available

भाजयुमो बिलासपुर शहर मध्य मंडल मंत्री बने अंकित झा, अमर अग्रवाल और शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

03 Mar 2026 | WEENEWS DESK | 156 views
भाजयुमो बिलासपुर शहर मध्य मंडल मंत्री बने अंकित झा, अमर अग्रवाल और शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार



बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बिलासपुर शहर के मध्य मंडल में अंकित झा को मंडल मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी इस नई नियुक्ति पर अंकित झा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ अपने राजनीतिक गुरु एवं मार्गदर्शक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।


अंकित झा ने अपनी नियुक्ति को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के कार्यों का निर्वहन करेंगे और पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे।


इस अवसर पर नवनियुक्त मध्य मंडल मंत्री अंकित झा ने अपने सभी सहयोगियों और युवा मोर्चा के साथियों का भी आभार माना, जिनके सहयोग से वे निरंतर सक्रिय रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और आम जनमानस को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं भी दीं।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.