CG | Mon, 19 January 2026

No Ad Available

धान खरीदी पर सियासत: भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, खरीदी का बनेगा नया रिकॉर्ड: बीपी सिंह

16 Jan 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 66 views
धान खरीदी पर सियासत: भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, खरीदी का बनेगा नया रिकॉर्ड: बीपी सिंह

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच भाजपा किसान मोर्चा ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बीपी सिंह ने कहा कि अन्नदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि साय सरकार किसानों की मेहनत का एक एक दाना खरीदने के लिए तैयार है। उन्होंने साफ किया कि यदि तय समय में किसान धान नहीं बेच पाते हैं तो सरकार परिस्थिति के अनुसार खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने पर भी विचार कर सकती है। भाजपा का दावा है कि सरकार का पूरा ध्यान किसानों को राहत देने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर है।कांग्रेस के राज से ज्यादा हुई धान की खरीदी


बीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में आंकड़े पेश करते हुए बताया कि कांग्रेस अब मुद्दा विहीन हो गई है और जनता के बीच भ्रम फैला रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय 92.2 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी जबकि भाजपा सरकार अब तक 105 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदकर नया रिकॉर्ड बना चुकी है। इसके बावजूद खरीदी की प्रक्रिया अभी भी केंद्रों पर जारी है। भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने समय की विफलताएं याद करनी चाहिए जब हजारों किसानों का रकबा शून्य कर उन्हें परेशान किया गया था।

सुखत के आंकड़ों में बड़ी गिरावट का दावा


धान सूखने यानी सुखत के मुद्दे पर सरकार ने अपनी पीठ थपथपाई है। बीपी सिंह के अनुसार भूपेश बघेल की सरकार के दौरान धान सुखत का आंकड़ा 6.32 प्रतिशत तक पहुंच गया था लेकिन साय सरकार के कुशल प्रबंधन की वजह से यह अब घटकर महज 3.49 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा साबित करता है कि सरकार की नीति पारदर्शी है और मिलिंग की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। पिछले शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था और राइस मिलरों को समय पर भुगतान नहीं होने से वे दफ्तरों के चक्कर काटते रहते थे।रकबा शून्य करने पर घेरा और सुशासन का दिया हवा


भाजपा प्रवक्ता ने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि पिछली सरकार के समय सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी दिखाकर लगभग 37 हजार रकबा शून्य कर दिया गया था। इससे प्रदेश के हजारों किसान नाराज थे और इसी नाराजगी ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मौजूदा सरकार किसान हितैषी है और किसानों के हित में हर जरूरी फैसला लेने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अन्नदाताओं के हक की रक्षा के लिए सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।


बीपी सिंह ने कहा कि पिछली सरकार ने कस्टम मिलिंग की दरें तो बढ़ा दी थीं लेकिन मिलरों को समय पर पैसा नहीं मिला जिससे पूरा सिस्टम गड़बड़ा गया था। मौजूदा सरकार ने मिलिंग और भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाया है जिससे बिचौलियों का खेल खत्म हो गया है। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस केवल माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है लेकिन किसान अब जागरूक हो चुका है और वह सरकार की नीतिला लिया जाएगा ।

ला





JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.