CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

CG NEWS: सीड बाल महाअभियान के तहत राजिम विद्यालय के विद्यार्थियों ने मालगाँव में फैलाया हरियाली संदेश

10 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 223 views
CG NEWS: सीड बाल महाअभियान के तहत राजिम विद्यालय के विद्यार्थियों ने मालगाँव में फैलाया हरियाली संदेश

गरियाबंद। CG NEWS: ‘एक लाख सीड बाल महाअभियान’ के तहत शासकीय पं. रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, राजिम के मिशन लाइफ इको क्लब, एनसीसी और साइंस क्लब के छात्र-छात्राएँ ज़िले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में जाकर हरियाली का संदेश फैला रहे हैं। इसी कड़ी में विद्यार्थियों ने शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालगाँव पहुँचकर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सीड बाल वितरित किए और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

अभियान के संयोजक डीआरजी इको क्लब के सागर शर्मा और मिशन लाइफ इको एवं यूथ क्लब की प्रभारी समीक्षा गायकवाड़ के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में छात्रों ने कक्षाओं में जाकर बच्चों को सीड बाॅल से संबंधित जानकारी दी और धरती को हरा-भरा बनाने का आह्वान किया।

विद्यालय की प्राचार्य निशा पचबिये ने बच्चों के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि पर्यावरण जैसे संवेदनशील विषयों में भी जागरूकता की मिसाल बन रही है।

उन्होंने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय की व्याख्याता शिल्पा गोस्वामी, संध्या साहू, आभा साहू और हेमा साहू ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास केवल बीज बाँटने का नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति चेतना बोने का कार्य है।

इस अवसर पर एडीपीओ बुद्ध विलास सिंह ने इस अभियान को प्रेरणादायक और अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना पैदा करती हैं। जब विद्यार्थी खुद हरियाली के दूत बनते हैं, तो पूरा समाज उनसे प्रेरणा लेता है। ये बच्चे समाज में हरियाली की सोच बो रहे हैं, जो आने वाले कल की हरित धरोहर बनेगी। आयोजन में जिला नोडल विज्ञान ज्ञानेंद्र शर्मा, व्याख्याता सतीश मालवीय, मीनाक्षी शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.