रायगढ़। CG NEWS: रायगढ़ लक्ष्मीपुर स्थित कार्मेल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रा के तुलसी माला पहनने पर रोक लगाने के मामले में एबीवीपी ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चर्चा के बीच एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्कूल के भीतर घुसने का प्रयास किया हालांकि पुलिस बल और जिला प्रशासन ने उन्हें बाहर निकाला।