CG | Fri, 19 June 2026

No Ad Available

RAIPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुर्वेद महाविद्यालय में 5 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर जारी

19 Jun 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 4 views
RAIPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुर्वेद महाविद्यालय में 5 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर जारी

रायपुर। RAIPUR NEWS: संचालनालय आयुष, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा श्री नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार जोशी के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 5 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन एवं आयुष योग वेलनेस सेंटर की योग चिकित्सक डॉ. सुनीता जैन के संयोजन में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर, रायपुर में दिनांक 17 जून से 21 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से 07:30 बजे तक योगाभ्यास कराया जा रहा है।

शिविर के प्रथम दिवस योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान प्रतिदिन विभाग के प्राध्यापकगण डॉ. सस्मिता त्रिपाठी रीडर स्वस्थवृत्त, डॉ. विभा पाली व्याख्याता स्वस्थवृत्त तथा डॉ. स्वरांजलि जांगड़े व्याख्याता स्वस्थवृत्त द्वारा योग स्वास्थ्य संवर्धन, जीवनशैली विकारों की रोकथाम तथा स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं। महाविद्यालय चिकित्सालय में संचालित ओपीडी क्रमांक 6 एवं 7 में प्रतिदिन जीवनशैली संबंधी रोगों के लिए योग, आहार-विहार तथा स्वास्थ्य परामर्श की निःशुल्क सेवाएं भी प्रदान की जाती है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन 21 जून 2026 को प्रातः 06:00 बजे से महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास, योग प्रदर्शन एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों, विद्यार्थियों एवं योग प्रेमियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा इस आयोजन का लाभ उठाएं।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.