CG | Wed, 13 May 2026

No Ad Available

NEETPaperLeak : NEET UG-2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में छापेमारी

13 May 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 3 views
NEETPaperLeak : NEET UG-2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में छापेमारी

नई दिल्ली। NEETPaperLeak NEET UG-2026 पेपर लीक मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। CBI के मुताबिक, मामले में अभी कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह मामला तब सामने आया जब शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने परीक्षा में बड़े स्तर पर अनियमितता और पेपर लीक की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 12 मई को CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। केस में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, भरोसा तोड़ने और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

जांच में अब तक जयपुर से 3, गुरुग्राम से 1 और नासिक से 1 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। CBI यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें कोचिंग सेंटर, दलाल या परीक्षा से जुड़े लोगों की भूमिका थी या नहीं। छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, चैट रिकॉर्ड और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

CBI राजस्थान पुलिस की SOG के साथ मिलकर पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। NEET जैसी बड़ी परीक्षा में पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद देशभर के छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है और अब सबकी नजर CBI की जांच पर टिकी हुई है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.