आए दिन हो रहे हादसे, दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक हो रहे घायल सांसद ने किया था भूमि पूजन, सवा साल बाद नहीं बन सकी रोड बीच रोड गड्ढे और निकली लोहे की रॉड बनी मुसीबत
सिहोरा
मझौली बायपास से रुक्मणि पैलेस तक बनने वाली सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य सवा साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। सांसद द्वारा भूमि पूजन किए जाने के बाद लोगों को बेहतर सड़क और सुगम आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन अधूरा निर्माण अब हादसों की वजह बन गया है। सड़क के बीचोंबीच किए गए गड्ढे और बाहर निकली लोहे की रॉड के चलते आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 और 4 को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। ठेकेदार मिश्रा कंस्ट्रक्शन द्वारा वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद सड़क के दोनों तरफ खुदाई कर दी गई, वहीं बीच सीसी रोड में भी जगह-जगह गड्ढे कर दिए गए। कई स्थानों पर लोहे की रॉड बाहर निकल आई हैं, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। भारी वाहनों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है, जबकि मझौली की ओर आने-जाने वाले अधिकांश लोग इसी सड़क का उपयोग करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण पूरा होने से लोगों को राहत मिलती, लेकिन निर्माण एजेंसी की लापरवाही से रोज दुर्घटनाएं और परेशानी बढ़ रही है। इनका कहना “वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद ठेकेदार ने केवल शुरुआती काम किया। इसके बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ाया गया।
इनका कहना
ठेकेदार को दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और री-टेंडरिंग कराकर काम पूरा कराया जाएगा।”
जय श्री चौहान प्रभारी नगर पालिका अधिकारी सिहोरा
खास-खास
योजना : कायाकल्प 2.0
भूमिपूजन : 11 जनवरी 2025
लंबाई : लगभग 1 किलोमीटर
लागत : 1 करोड़ रुपए
समयसीमा : डेढ़ साल
निर्माण एजेंसी : नगर पालिका सिहोरा