CG | Mon, 22 June 2026

No Ad Available

बेलगाम रफ्तार से दहशत में सिहोरा, भारी वाहनों और नाबालिग चालकों पर कार्रवाई की मांग

11 May 2026 | प्रशांत बाजपेई | 1024 views
बेलगाम रफ्तार से दहशत में सिहोरा, भारी वाहनों और नाबालिग चालकों पर कार्रवाई की मांग

बेलगाम रफ्तार से दहशत में सिहोरा, भारी वाहनों और नाबालिग चालकों पर कार्रवाई की मांग

बसों के प्रेशर हॉर्न और अवैध ऑटो संचालन से बढ़ा खतरा

नगरवासियों ने एसपी से की सीसीटीवी, चेक पोस्ट और नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग


सिहोरा


नगर में तेज रफ्तार भारी वाहनों, लापरवाही से संचालित बसों और बिना लाइसेंस वाहन चालकों के कारण बढ़ते सड़क हादसों के खतरे को लेकर नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर को आवेदन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया कि खनन कार्यों के चलते हाइवा, डंपर और ट्रक लगातार नगर के अंदर से ओवरलोड और तेज गति से गुजर रहे हैं। सड़क निर्माण के बाद मार्ग संकरे होने से आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।


आवेदन में आरोप लगाए गए हैं कि बस चालक नगर सीमा के भीतर तेज गति से वाहन चलाते हैं और अनावश्यक रूप से प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं। वहीं रेत, गिट्टी और सीमेंट परिवहन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कई वाहनों को बिना वैध लाइसेंस एवं नाबालिग चालक चला रहे हैं।

नगर में संचालित ऑटो रिक्शाओं पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत में कहा गया कि अधिकांश ऑटो बिना निर्धारित नंबर और तय रूट के संचालित हो रहे हैं। स्कूल छुट्टी के समय छात्राओं के साथ अभद्रता और दुर्घटना की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। नगरवासियों ने प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे, स्थायी चेक पोस्ट, नो-एंट्री व्यवस्था और सघन जांच अभियान चलाने की मांग की है।

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.