CG | Sun, 14 June 2026

No Ad Available

सागौन प्लांटेशन में आग: लाखों की हरियाली खाक, वन विभाग की लापरवाही उजागर सरदा बीट में सुरक्षा के अभाव में झुलसे हजारों पौधे, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

03 May 2026 | प्रशांत बाजपेई | 169 views
सागौन प्लांटेशन में आग: लाखों की हरियाली खाक, वन विभाग की लापरवाही उजागर सरदा बीट में सुरक्षा के अभाव में झुलसे हजारों पौधे, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

सागौन प्लांटेशन में आग: लाखों की हरियाली खाक, वन विभाग की लापरवाही उजागर सरदा बीट में सुरक्षा के अभाव में झुलसे हजारों पौधे, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

सिहोरा

वन परिक्षेत्र सिहोरा की सरदा बीट एक बार फिर वन विभाग की लापरवाही को लेकर सुर्खियों में है। वर्ष 2023-24 में लाखों रुपए की लागत से तैयार किए गए सागौन एवं मिश्रित प्रजाति के प्लांटेशन में आग लगने से हजारों पौधे झुलस गए। इस घटना ने विभागीय व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जानकारी के अनुसार सरदा बीट के आरएफ 45 क्षेत्र में लगभग 30 हेक्टेयर (करीब 70 एकड़) भूमि पर तीन वर्ष पूर्व सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों का रोपण किया गया था। हाल ही में लगी आग ने इस हरियाली को बुरी तरह प्रभावित किया—कई पौधे पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, जबकि बड़ी संख्या में पौधे झुलस गए हैं। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इतने बड़े प्लांटेशन क्षेत्र में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। न तो कोई चौकीदार तैनात है और न ही नियमित निगरानी की व्यवस्था है। भीषण गर्मी में आग की आशंका के बावजूद यह लापरवाही गंभीर सवाल खड़े करती है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर इस नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा और क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या मामला यूं ही दबा दिया जाएगा।

इनका कहना

आरएफ 45 प्लांटेशन एरिया में आग लगने के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है और उसकी जांच की जा रही है कितने पौधे झुलसे या जले हैं। इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा मेरे स्तर पर भी इसकी जांच कराई जाएगी जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

एमएल बरकड़े, एसडीओ वन सिहोरा

प्रशांत बाजपेई
प्रशांत बाजपेई

Join WhatsApp

❌ No active feeds found.