CG | Sat, 24 October 2026

No Ad Available

रायपुर के बाद बिलासपुर निगम ने भी अवैध प्लाटिंग पर चलवाया बुलडोजर

03 Aug 2025 | WEENEWS DESK | 101 views
रायपुर के बाद बिलासपुर निगम ने भी अवैध प्लाटिंग पर चलवाया बुलडोजर


बिलासपुर। बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार पांचवें दिन भी कार्रवाई जारी है। जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत कोनी और बिरकोना रोड पर किए गए अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर निगम का बुलडोज़र चलाया गया।

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कोनी में खसरा नंबर 17 की भूमि पर कार्रवाई की। इस भूमि को गोपी श्रीवास, त्रिलोकचंद्र श्रीवास और आनंद श्रीवास ने 13 टुकड़ों में काटकर बेचा था। इसी भूमि पर निर्माणाधीन दो अवैध मकानों को निगम ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। बिरकोना रोड में डीपी कालेज के पीछे भी कार्रवाई की गई।

यहां खसरा नंबर 29/6 गास मोहम्मद, खसरा नंबर 24 शाहिद और असलम खान, तथा खसरा नंबर 309 दाऊ मंडी के पास की अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए सड़क, नाली और बाउंड्रीवाल को हटाया गया।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp