बिलासपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक घर में रखे फ्रिज में ब्लास्ट के बाद पूरे घर में भीषण आग लग गई। हादसे में 57 वर्षीय महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई।घटना सरकंडा थाना अंतर्गत लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे की है। मृतका की पहचान जया अग्रवाल (57 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जया अग्रवाल अपने मुंहबोले भाई के साथ यहाँ रहती थीं। जो पेशे से वकील है। उनका परिवार बेंगलुरु में रहता है। रविवार की देर रात जब घर के सभी लोग बाहर थे या महिला अकेली थी, अचानक फ्रिज में तकनीकी खराबी के कारण ब्लास्ट हो गया।
धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग सहम गए। मोहल्लेवासियों ने तुरंत बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सुचना दी।
दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब टीम घर के अंदर दाखिल हुई, तो नजारा भयावह था। महिला आग की चपेट में आने के कारण बुरी तरह झुलस चुकी थी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बचाव के लिए जरूरी बातें फ्रिज ब्लास्ट की घटनाएं अक्सर कंप्रेसर में गैस लीकेज या शॉर्ट सर्किट की वजह से होती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है:
अगर फ्रिज के पास से कोई अजीब गंध आए, तो तुरंत पावर ऑफ कर दें।