मझगवां-गोसलपुर क्षेत्र में फिर शुरू हो गया रेत का अवैध उत्खनन-परिवहन

हिरन नदी के घाटों में बोट डालकर निकाल रहे रेत, ट्रैक्टर और भारी वाहनों से हो रही ढुलाई
सिहोरा
मझगवां और गोसलपुर क्षेत्र में हिरन नदी के घाटों पर एक बार फिर रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन का खेल शुरू हो गया। एक दर्जन से अधिक घाटों पर माफिया बट लगाकर बेधड़क रेत निकाल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन और पुलिस का अमला सब कुछ जानते हुए रीट का अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
1500 का टोकन कटाओ, जितनी चाहे करो रेत चोरी
सूत्रों की माने तो आसमान छूते रेत के दामों के चलते रेत माफिया जगह-जगह अवैध नाके लगाकर ₹1500 का अवैध टोकन कट रहे हैं। इस टोकन के बदले जितनी चाहे उतनी रेत की चोरी की खुली छूट दी जा रही है। यह सब पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है।
जान जोखिम में डाल नदी से निकल रहे रेत
बारिश में शासन द्वारा रेत के खनन पर पूर्णता है रोक है। बावजूद इसके रेट माफिया ने जगह-जगह बड़े-बड़े स्टॉक कर रखे हैं। रेत के दाम बढ़ने पर माफिया ज्यादा पैसों का लालच देकर मजदूरों को नदी के अंदर से रेत निकालने मजबूर कर रहे हैं। इस ओर ना शासन ध्यान दे रहा है और ना ही तहसील के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी।
दो ट्राली पकड़ी रेत, थाने से चालानी कार्रवाई कर छोड़ा
दो दिन पहले मझगवां थाने के स्टाफ ने खितौला खम्परिया गांव के पास रेत से भारी दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी। ट्रैक्टर ट्राली को बाकायदा थाने लाया गया लेकिन कार्रवाई की बजाय सिर्फ चालानी कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया गया।
इन घाटों से निकल जा रही अवैध रेत
खितौला के , मढ़ा परसवारा, दरौली, मझगवां के सतधारा, भंडरा, गाड़ा घाट, दुग्धघट घाट,देवरी (लमतरा) चिखली, मढ़ा परसवारा, भाटादौन, गोसलपुर के आलगोड़ा (रिठौरी), घाटसिमरिया, खिन्नी, चन्नौटा, घुघरी, पिपरसरा, किन्गी, मड़ला, कूंडा-कंजई घाटों से रेट बेखौफ निकाली जा रही है।