CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

रायपुर-आरंग हाइवे पर हुड़दंगियों का स्टंट करते वीडियो वायरल, 15 गिरफ्तार

29 Sep 2025 | WEENEWS DESK | 139 views
 रायपुर-आरंग हाइवे पर हुड़दंगियों का स्टंट करते वीडियो वायरल, 15 गिरफ्तार

रायपुर। : रायपुर-आरंग हाइवे में ट्रैफिक नियम तोडक़र अज्ञात व्यक्ति चारपहिया वाहनों से तेज आवाज में गाने बजाते हुए और खतरनाक स्टंट करते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो रायपुर पुलिस के संज्ञान में आते ही जांच शुरू की गई। सीसीटीवी और आईटीएमएस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।

आरोपियों द्वारा सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक ड्राइविंग और स्टंट करते हुए न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया गया, बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में डाली गई। पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर, 6 गाड़ियाँ जब्त की है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।



WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.