CG | Sun, 26 April 2026

No Ad Available

RahulSpeech: ‘मुझ पर 36 केस, 55 घंटे पूछताछ… ममता पर मेहरबानी क्यों?’ राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

25 Apr 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 6 views
RahulSpeech: ‘मुझ पर 36 केस, 55 घंटे पूछताछ… ममता पर मेहरबानी क्यों?’ राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

RahulSpeech: पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हुगली जिले के सेरामपुर में बड़ी रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी, आरएसएस और ममता बनर्जी पर एक साथ तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ 36 केस दर्ज किए गए, ईडी ने 55 घंटे पूछताछ की, लेकिन ममता बनर्जी पर एक भी केस क्यों नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ममता पर एजेंसियों की कार्रवाई क्यों नहीं होती।

राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस है जो संविधान, एकता और भाईचारे की बात करती है, जबकि दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस हैं जो नफरत और हिंसा फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसी सोच के खिलाफ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी, जिसका संदेश मोहब्बत और एकता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश के कृषि क्षेत्र, छोटे उद्योग, ऊर्जा सुरक्षा और डेटा को अमेरिका के सामने गिरवी रख दिया। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार विदेशी दबाव में काम कर रही है।

ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि बंगाल में नौकरी के लिए टीएमसी से जुड़ाव जरूरी है। उन्होंने शारदा, रोज वैली घोटाला, कोयला तस्करी और अवैध खनन का भी जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल जो कभी औद्योगिक शक्ति था, आज भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का शिकार हो गया है।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद बंगाल चुनाव में सियासी माहौल और गरमा गया है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp