जांजगीर चांपा। CG NEWS: जांजगीर चांपा जिले में बिजली विभाग में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा लाइनमैन द्वारा मीटर काटने और बकाया बिल वसूली के नाम पर कथित अवैध वसूली तथा भ्रष्टाचार के आरोपों ने लोगों में नाराजगी बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि नियमों का हवाला देकर मीटर काटने की धमकी दी जाती है और फिर कार्रवाई रोकने के बदले नकद राशि की मांग की जाती है। ऐसी शिकायतों से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगी है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि बकाया बिल या अन्य तकनीकी कारणों का हवाला देकर उपभोक्ताओं पर पैसे देने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा ही एक गंभीर मामला जांजगीर जिले के शिवरीनारायण से सामने आई है जहां उपभोक्ता को विभागीय कार्रवाई से बचने के नाम पर उससे शिवरीनारायण फीडर के लाइनमैन कुंदन द्वारा सेटिंग के नाम पर रकम मांगी गई और पैसे देने के बाद भी उसके घर का मीटर कनेक्शन जबरन काट दिया गया ,, आरोप है कि उपभोक्ता के पिता के नाम पर 15 वर्ष पूर्व का बिजली बिल बकाया था जिसमें कार्यवाही करते हुए 14 वर्ष पहले बिजली विभाग द्वारा उसके घर का मीटर उखाड़ कर जब्त कर लिया गया उस समय उपभोक्ता शहर से बाहर रहकर कमाता था।
उसके पिता की मृत्यु के बाद जब उपभोक्ता की शादी हुई और वह अपने परिवार के साथ वहां रहने लगा तब उपभोक्ता ने 8000 रुपए देकर अपनी पत्नी राधिका कश्यप के नाम पर नया मीटर लगवाया जिसका बिल वह अभी तक हर माह पटाता आ रहा है लेकिन कुछ माह पहले शिवरीनारायण के लाइनमैन कुंदन द्वारा मृत पिता के नाम के बिजली बिल की बकाया राशि की सेटिंग के नाम पर 15000 रुपए मांगे गए जिसमें से 5000 रुपए लाइनमैन कुंदन द्वारा ले लिया गया लेकिन उसके बाद फिर उपभोक्ता भरत लाल कश्यप के घर का मीटर कनेक्शन जबरन काट दिया गया जिससे परेशान होकर वह बिजली ऑफिस में अधिकारियों से शिकायत करने पहुंचा ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी उपभोक्ता पर बकाया राशि है तो विभाग को नियमानुसार नोटिस देकर कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन कथित रूप से कुछ मामलों में नियमों की आड़ में सेटिंग के नाम पर अवैध वसूली का खेल चल रहा है। जबकि नियम ये कहता है कि यदि कोई बकाया है तो विभाग नियम के अनुसार कार्रवाई करे, लेकिन किसी भी कर्मचारी द्वारा अवैध वसूली या दबाव बनाना स्वीकार्य नहीं है।” अब बड़ा सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग इन शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करेगा? अवैध वसूली करने वाले लाइनमैन पर क्या कार्रवाई होगी ये अब देखने वाली बात है ,, फिलहाल उपभोक्ता सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।