रतनपुर। CG NEWS: रतनपुर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई एक कार्रवाई में रतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को मुखबिर के जरिए गुप्त सूचना मिली थी कि भैरवबाबा मंदिर स्थित पुष्प वाटिका के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है और वहां आने-जाने वाले लोगों के साथ विवाद भी कर रहा है।
इसके अलावा युवक नशीली दवाओं की बिक्री करने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है।इस जानकारी पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसराभाठा नेवसा निवासी 28 वर्षीय नवीन कुमार बैसवाड़े को हिरासत में लिया। उसके पास से तलाशी लेने पर 13 नग नाईट्रोजेपम (नाईट्रा) नशीली टेबलेट बरामद की गईं। जब्त की गई इन नशीली गोलियों की कुल बाजार कीमत करीब 57,200 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने नशीली दवाओं को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।