CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

घने कोहरे में NH पर सुबह-सुबह उमड़ते लोग,यातायात पुलिस की समझाइश — सड़क नहीं, मैदान में करें वॉक, सेहत के साथ सुरक्षा भी रखें ध्यान!

18 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 130 views
घने कोहरे में NH पर सुबह-सुबह उमड़ते लोग,यातायात पुलिस की समझाइश — सड़क नहीं, मैदान में करें वॉक, सेहत के साथ सुरक्षा भी रखें ध्यान!

गरियाबंद/संवाददाता: सुबह के शांत माहौल में जब अधिकांश लोग नींद में होते हैं, उसी वक्त जिले के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं, युवा और बुज़ुर्ग सैर पर निकल पड़ते हैं। सुबह लगभग 4 बजे से ही लोग नेशनल हाईवे (NH) पर पैदल चलते, दौड़ते और एक्सरसाइज करते नज़र आते हैं।

मौसम में इन दिनों घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता बेहद कम रहती है, जबकि इसी समय भारी वाहनों का भी आवागमन शुरू हो जाता है। ऐसे में सड़क पर पैदल चलना या समूह में वॉक करना जोखिम भरा साबित हो सकता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने सुबह-सुबह लोगों को समझाइश देना शुरू किया है। पुलिसकर्मी NH किनारे सैर पर निकले लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे मुख्य मार्ग का उपयोग वॉक के लिए न करें, बल्कि मैदान या पार्क जैसे सुरक्षित स्थानों को प्राथमिकता दें।

साथ ही, वाहन चालकों को भी हिदायत दी जा रही है कि वे आबादी वाले इलाकों में रफ्तार धीमी रखें और कोहरे के दौरान हेडलाइट का सही उपयोग करें, ताकि कोई अनहोनी न हो।

पुलिस की अपील:

“आपकी सेहत महत्वपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है। सड़क नहीं, मैदान में करें वॉक और सुरक्षित रहें।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.