CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

Gariaband News : नशेड़ी टीचर से नाराज ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, स्कूल में जड़ा ताला

07 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 207 views
Gariaband News : नशेड़ी टीचर से नाराज ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, स्कूल में जड़ा ताला

 

गरियाबंद। Gariaband News : ब्लॉक के एक स्कूल के नशेड़ी प्राचार्य के खिलाफ ग्रामीणों ने मुहीम छेड़ते हुए उन्हें हटाने स्कूल के गेट में ताला बंद करते हुए विरोध प्रकट किए। ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर ग्राम कोड़ोहरदी के प्रधान पाठक टीचर टंकेश्वर सोम के खिलाफ परिजनों ने स्कूल के गेट ताला लगा दिए है।

वही ग्रामीणों की मांग है कि उक्त पदस्त टीचर जो कि आमा मोरा से स्थानांतरित होकर कोड़ोहरदी स्कूल में प्राचार्य के पद में आए है,लेकिन वे अक्सर बिना किसी सूचना ओ स्कूल में अनुपस्थित रहते है ,साथ ही कई बार नशे की हालत में स्कूल आए है। इस बात को शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से किया गया है। साथ ही संकुल समन्वयक द्वारा जांच के दौरान उन्हें अनुपस्थित पाया


इस पर उक्त शिक्षक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इन कारणों से नाराज पालकों के द्वारा स्कूल गेट में ताला बंद कर विरोध किया जा रहा है। वही परिजनों की मांग है कि जब तक अधिकारी नहीं आ जाते ताला नहीं खोला जाएगा।

।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.