CG | Sun, 26 July 2026

No Ad Available

गैंगस्टर Goldy Brar के माता-पिता गिरफ्तार: इस मामले में पुलिस ने भेजा जेल, जानिए बड़ा खुलासा 

27 Jan 2026 | WEENEWS DESK | 111 views
गैंगस्टर Goldy Brar के माता-पिता गिरफ्तार: इस मामले में पुलिस ने भेजा जेल, जानिए बड़ा खुलासा 

अमृतसर। Goldy Brar : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड और भारत सरकार द्वारा घोषित आतंकवादी गोल्डी बराड़ के परिवार पर कानून का शिकंजा कस गया है। पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोल्डी के माता-पिता शमशेर सिंह और प्रीतपाल कौर को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी साल 2024 में दर्ज जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी के एक पुराने मामले में की गई है।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, गोल्डी बराड़ के माता-पिता को स्वर्ण मंदिर के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास आय का कोई बड़ा स्रोत नहीं है और वे कथित तौर पर रंगदारी से ही अपना गुजारा कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि शमशेर सिंह पहले सरकारी नौकरी में थे, लेकिन उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। उनका परिवार मूल रूप से फरीदकोट जिले का रहने वाला है।

50 लाख की रंगदारी की कहानी

मामला सतनाम सिंह नामक व्यक्ति की शिकायत से उजागर हुआ। वह श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले और शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर 2024 को उन्हें एक विदेशी व्हाट्सऐप नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा ग्रुप का सदस्य बताया और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। धमकी दी गई कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

एसएसपी के अनुसार, उस समय बंबीहा गैंग और गोल्डी बराड़ मिलकर काम कर रहे थे।

इन धाराओं में FIR दर्ज 

पीड़ित सतनाम सिंह को उसी दिन तीन बार कॉल आई, जिससे वे बुरी तरह डर गए। इसके बाद उन्होंने 03 दिसंबर 2024 को थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 308(4), 351(1) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि रंगदारी की साजिश में और कौन-कौन शामिल थे। गिरफ्तार माता-पिता को मुक्तसर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.