CG | Thu, 12 February 2026

No Ad Available

एचडीएफसी बैंक की वार्षिक ‘जोश अनलिमिटेड’ खेल प्रतियोगिता एनएच गोयल स्कूल परिसर में शुरू, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा

16 Nov 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 33 views
एचडीएफसी बैंक की वार्षिक ‘जोश अनलिमिटेड’ खेल प्रतियोगिता एनएच गोयल स्कूल परिसर में शुरू, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा

रायपुर। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने रविवार को विधानसभा रोड स्थित नरदहा एनएच गोयल स्कूल परिसर में अपने कर्मचारियों के लिए अपनी वार्षिक खेल प्रतियोगिता – जोश अनलिमिटेड – के 12 वें संस्करण की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव व ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की मौजूदगी हुई। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में एचडीएफसी बैंक के निरंतर अच्छे प्रयासों की सराहना की।

बता दे इस एक दिवसीय जोश अनलिमिटेड खेल प्रतियोगिता मे बैंक के कर्मचारियों को क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, थ्रोबॉल, एथलेटिक्स, कैरम, टेबल टेनिस और शतरंज जैसे खेलों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे प्रदेशभर से लगभग 850 से ज्यादा प्रतिग्भागियों ने भाग लिया। गौरतलब है कि ‘जोश अनलिमिटेड’ देश के सबसे बड़े आंतरिक कर्मचारी खेल आयोजनों में से एक है। मीडिया से चर्चा के दौरान एचडीएफसी बैंक के रिजनल हेड इक़बाल सिंह गुलियानी ने कहा कि ये आयोजन कर्मचारियों के बीच फिटनेस और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए है और इसमें विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए कर्मचारी और उनके परिवार एक साथ आये हुये हैं। प्रीतियोगिता का मुख्य उद्देश्य एचडीएफसी बैंक खेल के माध्यम से कर्मचारियों के फिटनेस और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

 

 

 

 

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.