CG | Thu, 30 April 2026

No Ad Available

CG NEWS : इंद्रदेव ने सुनी लोगों की फरियाद, भीषण गर्मी में अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत

30 Apr 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 6 views
CG NEWS : इंद्रदेव ने सुनी लोगों की फरियाद, भीषण गर्मी में अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत

सारंगढ़-बिलाईगढ़। CG NEWS : पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आज गुरुवार दोपहर 2 बजे सरिया क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिली है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत तहसील मुख्यालय सरिया में आज 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जहां भीषण गर्मी से लोग से परेशान थे। सूर्य देव को पुकारते हुए गर्मी से राहत की फरियाद कर रहे थे। इसी बीच गुरुवार को इंद्रदेव की कृपा दृष्टि से थोड़ी राहत महसूस की गई। दोपहर में अचानक मौसम करवट ली और करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। इस बीच ओलावृष्टि जिससे तापमान में अचानक गिरावट आई। और गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है।

मालूम हो कि इन दिनों क्षेत्र में 40 डिग्री सेल्सियस पार रहने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त थे। सुबह 8 बजे के बाद से घर से निकलना मुश्किल हो गया था। अचानक मौसम ने करवट बदलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। साथ ही ठंडी हवा का आनंद लिया। पश्चिम विक्षोभ के कारण आज मौसम खुशमिजाज रहने व रूक रूक कर बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। रुक रुक कर बारिश व ओलावृष्टि होने से रवि फसल धान को नुकसान हो सकता है। क्योंकि रवि फसल धान पककर तैयार है। तथा कहीं-कहीं हार्वेस्टर मशीन के द्वारा धान कटाई कार्य प्रारंभ हो गया है। ऐसी स्थिति में खेतों में पानी होने से अथवा खेत गीला होने से हार्वेस्टर मशीन खेतों में प्रवेश नहीं कर सकता। इसके कारण फसल कटाई का काम कुछ दिन बाधित हो सकता है।

" target="_blank">

" target="_blank">

" target="_blank">

 

 

 

 

 

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.