CG | Fri, 01 May 2026

No Ad Available

CG NEWS: अम्लेश्वर स्थित खारुन नदी में एक युवक की डूबने से मौत

01 May 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 2 views
CG NEWS: अम्लेश्वर स्थित खारुन नदी में एक युवक की डूबने से मौत

रायपुर/ दुर्ग। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के अम्लेश्वर स्थित खारुन नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। कंट्रोल रूम दुर्ग को सूचना मिलने के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, युवक नदी में डूब गया था, जिसके बाद जिला सेनानी नागेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची।

SDRF प्रभारी धनीराम यादव के मार्गदर्शन में डिप डाइविंग एक्सपर्ट ओंकार और भानुप्रताप ने गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में राजकुमार यादव, थानेश्वर, विनय, हेमराज, राजू महानंद, दिलीप और रमेश की भी अहम भूमिका रही। मृतक की पहचान मोहम्मद मोहिउद्दीन (उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रायपुर के मौदहापारा क्षेत्र का निवासी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.