CG | Fri, 01 May 2026

No Ad Available

GREEN ARMY CHHATTISGARH: रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

01 May 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 2 views
GREEN ARMY CHHATTISGARH: रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

रायपुर।GREEN ARMY CHHATTISGARH: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “पानी बचाओ जन-जागरूकता अभियान” का भव्य आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में अभूतपूर्व जनसमर्थन, विशाल जनसमूह और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री सुनील सोनी जी, विधायक रायपुर दक्षिण, माननीय श्री पुरंदर मिश्रा जी, विधायक रायपुर उत्तर तथा प्रख्यात उद्यमी एवं ग्रीन आर्मी के संरक्षक श्री राजेश अग्रवाल जी उपस्थित रहे।

दोनों विधायकों ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुका है। प्रत्येक नागरिक को पानी बचाने का संकल्प लेना होगा, क्योंकि जनभागीदारी से ही जल संकट का स्थायी समाधान संभव है। अतिथियों ने ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के इस जन-जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई तथा इस दिशा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रसिद्ध उद्यमी श्री राजेश अग्रवाल जी ने “हर बूंद की रक्षा” का संदेश देते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्रीन आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे जी ने अपने प्रेरणादायक स्लोगन के माध्यम से कहा— “पानी की एक-एक बूंद को बचाना है, हम सबने मिलकर यह ठाना है।” प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री शशिकांत यदु जी ने स्लाइड प्रस्तुति के माध्यम से बढ़ते जल संकट, भविष्य की चुनौतियों एवं उसके प्रभावी समाधान पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा जी ने अपने संबोधन में सामाजिक सहभागिता को अनिवार्य बताते हुए जल संरक्षण के लिए सभी से आगे आने की अपील की।

विनीत शर्मा जी ने जल के धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसे संरक्षण करना पुण्य कार्य बताया। ग्रीन आर्मी की प्रशिक्षक स्वेता चौरे ने “थिंक ग्लोबल, एक्ट लोकल” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें अपने घर, कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से जल संरक्षण को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम का प्रभावी एवं ऊर्जावान संचालन मिस्टर टारगेट द्वारा किया गया। विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अपने प्राचार्यों एवं शिक्षकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से दिशा कॉलेज, पैलोटी कॉलेज, मैक कॉलेज, दानी गर्ल्स स्कूल, न्यूटेक पब्लिक स्कूल, गुरुकुल महिला कॉलेज तथा गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण से संबंधित प्रश्नोत्तर सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सटीक उत्तर देकर अपनी जागरूकता एवं समझ का उत्कृष्ट परिचय दिया, जिसकी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों एवं पर्यावरण प्रेमियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सभी ने एक स्वर में “जल बचाओ – भविष्य बचाओ” का संकल्प लेते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का दृढ़ निश्चय किया।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.