CG | Wed, 04 November 2026

No Ad Available

दामाद के आने की खुशी में ससुराल में बना था चिकन, खाने से दो की मौत

31 Jul 2025 | WEENEWS DESK | 112 views
दामाद के आने की खुशी में ससुराल में बना था चिकन, खाने से दो की मौत

कोरबा। जिलें में दो दिन पहले जहां एक कुँए के धसकने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई थी तो वही आज एक नए मामले में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस प्रकरण में भी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला फ़ूड प्वाइजनिंग का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक़ कोरबा शहर से लगे रजगामार पुलिस चौकी इलाके के कोरकोमा गांव में कल एक परिवार ने घर पर चिकन पार्टी की थी। चिकन खाने के बाद परिजनों की तबियत बिगड़ने लगी। सभी को आनन्-फानन में अस्पताल दाखिल कराया गया। वही जहरीला चिकन खाने से सास और दामाद की मौत हो गई है।

चिकन पार्टी के बाद तीन और लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है जिनकी हालत गंभीर बताया जा रही है। फ़ूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आने के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया है। प्रकरण की जाँच की जा रही है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.