रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में स्थित नगर पालिक निगम के मुख्यालय(वाइट हाउस) में दिव्यांग एवं विकलांग जनों के आने–जाने हेतु बने रैंप के रास्ते पर अपार आयुक्त की गाड़ी की रोड़ा बनी बैठी है।
इस कृत्य का विरोध करते हुए छग युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सागर बाघमारे ने कहा कि जिस नगर निगम मुख्यालय में बैठकर आयुक्त, अपर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी दिव्यांग–विकलांग की समस्या और परेशानी सुनते है, जब वह व्यक्ति ही उनके पास नहीं पहुंच पाएगा तो समस्या का निवारण आखिर कौन करेगा।
श्री बाघमारे ने आगे कहा कि इस तरह वृद्ध,दिव्यांग एवं विकलांग जनों के उपयोग हेतु बने रैम्प के रास्ते पर बाधा डालना बेहद शर्मनाक एवं अशोभनीय है। इस कृत्य से आम जनता को हो रही परेशानी के लिए ना केवल अधिकारी जिम्मेदार है बल्कि सत्ता में बैठे वरिष्ठ नेता को भी मामले में संज्ञान लेकर स्पष्ट एवं सख्त निर्देश देने चाहिएhttps://grandnews.in/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-10-at-6.06.59-PM.mp4
।