CG | Sun, 14 June 2026

No Ad Available

CG NEWS: पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

14 Jun 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 2 views
CG NEWS: पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

महासमुंद। CG NEWS: महासमुंद जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश पर एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स सहित जिले के थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 9 अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 86 लीटर 490 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 20 हजार 774 रुपये है। वहीं शराब परिवहन में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

बसना थाना क्षेत्र में ग्राम बेलडीही और बनडबरी से विष्णु सिदार, सुरेन्द्र जगत और सोनू चौहान को गिरफ्तार किया गया। वहीं सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के राफेल चौक एनएच-53 पर राहुल नंद और आदित्य तांडी को 25 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। इसके अलावा तेंदुकोना थाना क्षेत्र में ग्राम पंडरीखार से टकेश्वर यादव और बीसे लाल कुर्रे को अवैध देसी एवं अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। महासमुंद पुलिस के अनुसार अभियान शुरू होने से अब तक 670 प्रकरणों में 758 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है और करीब 24 लाख 6 हजार रुपये कीमत की 8605 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की जा चुकी है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.