CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : कपड़ा व्यापारी के नाबालिग पुत्र ने डिफेंडर गाड़ी से 9 लोगों को कुचला, एक की मौत, शहर बंद का ऐलान

27 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 153 views
CG NEWS : कपड़ा व्यापारी के नाबालिग पुत्र ने डिफेंडर गाड़ी से 9 लोगों को कुचला, एक की मौत, शहर बंद का ऐलान

बेमेतरा। CG NEWS : जिले के पूर्व विधायक के निवास के सामने स्थित कपड़ा व्यापारी बंटी सलूजा के पुत्र ने अपनी डिफेंडर गाड़ी से 9 लोगों को कुचलते हुए भाग कर घर में छुप गया। 9 घायलों में से एक की मौत हो गई है तथा 4 गंभीर हालत में उन्हें बाहर रिफर किया गया है। शेष लोगों का ईलाज शासकीय अस्पताल में जारी है। इस घटना में जीवन लाल साहु की मौत हो गई है। जबकि लोगों का कहना है कि एक नहीं बल्कि तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है।

डिफेंडर गाड़ी से कुचलने के बाद पीड़ित लोगों ने उनके परिजनों ने डिफेंडर गाड़ी के मालिक बंटी सलूजा के घर पहुंचने पर बंटी सलूजा ने पीड़ित परिवार से बदतमीजी करते हुए लोगों को धौंस दिखाते हुए सबको निपटाने की बात कही गई। इसके चलते लोग आक्रोशित हुए और देर रात तक कपड़ा व्यापारी के घर पर आक्रोशित भीड़ तोड़फोड़ करते रही। पुलिस को सूचना देने पर आक्रोशित भीड़ को देखते हुए कवर्धा व दुर्ग से पुलिस बल मंगवानी पड़ी। देर रात को आक्रोशित भीड़ आरोपित व उनके स्वजनों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बाहर से आए पुलिस बल द्वारा कही जाकर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया गया। वहीं आक्रोशित भीड़ ने घायल में जीवन लाल साहु के शव को लेकर देर रात तक सिटी कोतवाली पुलिस में शव को लेकर मुआवजा की मांग व आरोपित को तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर देर रात तक अड़े रहे। वहीं इस घटना के बाद आज बेमेतरा जिला पूरी तरह बंद रखा गया है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.