CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : होटल में पुलिस ने की छापामार कार्रवाई, जुआ खेलते पकड़ाए नेता , व्यापारी सहित 17 जुआरी

23 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 158 views
CG NEWS : होटल में पुलिस ने की छापामार कार्रवाई, जुआ खेलते पकड़ाए नेता , व्यापारी सहित 17 जुआरी

महासमुंद। CG NEWS : बाला जी होटल में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा पड़ा है, पुलिस ने 17 जुवारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लाख रुपए नगद बरामद किया है। पकड़े गए जुआरियों में नेता व्यापारी, सहित शहर के रसूखदार शामिल है।

महासमुंद में बीती रात सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर के मशहूर बाला जी होटल में दबिश देकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब 7 लाख रुपए नगद और ताश की गड्डियाँ जब्त की गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, होटल की आड़ में लंबे समय से जुआ खेलने और खिलाने का धंधा चल रहा था। पुलिस ने फिलहाल पकड़े गए लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन चर्चा है कि कई व्यापारी और रसूखदार नेता भी गिरफ्त में आए हैं। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.