CG | Thu, 12 February 2026

No Ad Available

CG News : छत्तीसगढ़ में साढ़े पांच लाख कर्मचारियों का एलान-ए-जंग, सरकार पर सीधा दबाव…. सरकारी कामकाज ठप

29 Dec 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 43 views
CG News : छत्तीसगढ़ में साढ़े पांच लाख कर्मचारियों का एलान-ए-जंग, सरकार पर सीधा दबाव…. सरकारी कामकाज ठप

Bilaspur । CG News : छत्तीसगढ़ में अधिकारी–कर्मचारी फेडरेशन संघ की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही तीन दिवसीय हड़ताल अब और ज्यादा उग्र और प्रभावी होती नजर आ रही है। पूरे प्रदेश में करीब साढ़े पाँच लाख अधिकारी और कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर के नेहरू चौक पर भी बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी धरने पर बैठे हुए दिखाई दिए। नारेबाजी, प्रदर्शन और एकजुटता के साथ कर्मचारियों ने सरकार को साफ संदेश दिया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

नेहरू चौक पर सुबह से ही कर्मचारी–अधिकारी एकत्रित होने लगे। हाथों में तख्तियां, बैनर और पोस्टर लेकर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को बुलंद आवाज में रखा। इस दौरान संघ के पदाधिकारी पूरी तरह सक्रिय नजर आए। वहीं दूसरी ओर, कुछ ऐसे कर्मचारी और अधिकारी भी सामने आए जो दबाव या मजबूरी में आज भी अपने कार्यालयों में कार्यरत थे।संघ के पदाधिकारियों ने ऐसे सभी कार्यालयों का दौरा किया, जहां कर्मचारी काम करते पाए गए। पदाधिकारियों ने सीधे कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें हड़ताल का महत्व समझाया और 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में तीनों दिन पूर्ण रूप से हड़ताल में शामिल होने की अपील की।

पदाधिकारियों ने साफ कहा कि यह लड़ाई किसी एक कर्मचारी की नहीं, बल्कि पूरे कर्मचारी वर्ग के अधिकारों की लड़ाई है। कार्यालयों में पहुंचे संघ के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण तरीके से कर्मचारियों को समझाया कि हड़ताल को कमजोर करने से मांगों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे किसी भी दबाव में न आएं और संघ के साथ एकजुटता दिखाएं।

संघ का कहना है कि सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है, जिससे आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। यदि मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।बिलासपुर में कर्मचारी हड़ताल अब केवल धरना प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे पूरी तरह सफल बनाने के लिए संघ हर स्तर पर सक्रिय नजर आ रहा है। कर्मचारी एकजुट हैं, आंदोलन मजबूत है और सरकार पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.