CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : बकरियां चराने गए दो युवकों पर गिरी बिजली, दोनों की मौत

01 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 263 views
CG NEWS : बकरियां चराने गए दो युवकों पर गिरी बिजली, दोनों की मौत

रायगढ़। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है, तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी तूफ़ान का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं रायगढ़ जिले से बिजली गिरने की घटना सामने आ रही है। यहां छाल थाना क्षेत्र के गंजाईपाली गांव में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे रुके दो युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। वहीं तीन बकरियों की भी जान चले गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे के आसपास की है। दो युवक बकरियां चराने के लिए जगंल की ओर गए हुए थे। इस दौरान अचानक बारिश शुरू होने से दोनों महुआ पेड़ के नीचे रुके हुए थे। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आकाश किंडो (19 वर्ष) और लिबुर केरकेट्टा (19 वर्ष) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना में आसपास मौजूद तीन बकरियां भी मर गईं।

गांव के अन्य चरवाहों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.