CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : बड़ेसाल्ही गांव में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, फार्मासिस्ट पर अस्पताल परिसर में शराब पीने के आरोप, ग्रामीणों ने दी ताला बंदी की चेतावनी

13 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 218 views
CG NEWS : बड़ेसाल्ही गांव में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, फार्मासिस्ट पर अस्पताल परिसर में शराब पीने के आरोप, ग्रामीणों ने दी ताला बंदी की चेतावनी

कोरिया। CG NEWS : जिले के बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेसाल्ही में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमराई हुई हैं। गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो है, लेकिन इलाज के नाम पर शून्य सेवाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यहां पदस्थ कर्मचारी महीनों से ड्यूटी पर नहीं आते, जबकि फार्मासिस्ट पर अस्पताल परिसर को शराबखाना बनाने और अज्ञात लोगों को बुलाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

ग्राम की सरपंच गायत्री मरावी ने बताया, “हमारे गांव में अस्पताल तो बना है, लेकिन इलाज नहीं होता। कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आता। इलाज के लिए लोगों को दूसरे गांवों में भटकना पड़ता है।”

उपसरपंच विजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की थी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की थी। “लेकिन एक महीने बाद भी न जांच हुई, न निरीक्षण। अब गांव के लोग दोबारा कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हैं। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हम अस्पताल में ताला लगाकर विरोध करेंगे।”

सबसे गंभीर आरोप फार्मासिस्ट कपिल पर लगे हैं। स्थानीय ग्रामीण प्रभु सिंह ने बताया, “यहां जो फार्मासिस्ट है, वह अस्पताल में ही रहता है और वहीं शराब पीता है। कई बार अज्ञात लोगों के साथ शराब पार्टी करते देखा गया है। अस्पताल अब इलाज का नहीं, शराब का अड्डा बन चुका है।”

ग्रामीणों की मांग है कि दोषी कर्मचारियों को तत्काल हटाया जाए और गांव में एक योग्य डॉक्टर और नियमित स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।

 

 

 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.