CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

CG Crime : शौच के लिए गई नाबालिग से दुष्कर्म, गांव के ही युवक ने बनाया हवस का शिकार

26 Sep 2025 | WEENEWS DESK | 106 views
CG Crime : शौच के लिए गई नाबालिग से दुष्कर्म, गांव के ही युवक ने बनाया हवस का शिकार

CG Crime : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गतौरा में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता रोज की तरह स्कूल से लौटने के बाद शौच के लिए घर से बाहर गई थी, तभी गांव के ही युवक राजू मरकाम ने उसे अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म कियाघटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू मरकाम को हिरासत में लिया।

आरोपी गिरफ्तार 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

 


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.