CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

CG Breaking : 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

17 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 174 views
CG Breaking : 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

 CG Breaking : थाना कोंटा पुलिस एवं सीआरपीएफ 218 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में 1 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए नक्सली की निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं आईईडी उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली मुचाकी मंगा पिता मुचाकी बुधरा (24 वर्ष) निवासी ग्राम किन्द्रेलपाड़, थाना भेज्जी, बीते पाँच वर्षों से कोन्टा एरिया कमेटी के एल.ओ.एस. सदस्य के रूप में सक्रिय था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने फरवरी-मार्च 2025 में अपने साथियों के साथ ग्राम बण्डा और उसकावाया क्षेत्र में सड़कों पर आईईडी लगाने तथा वर्ष 2024 में ग्रामीण ओयामी पाण्डू की हत्या की वारदातों में भाग लिया था।

गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर पुलिस ने जिलेटिन रॉड, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, गन पाउडर, कोर्डेक्स वायर, वायरलेस चार्जर, नक्सली बैनर-पोस्टर सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

सुकमा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना कोंटा एवं थाना भेज्जी में पंजीबद्ध मामलों में कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.