BREAKING NEWS: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद भाजपा आई सत्ता में पहुंची. जीत का फैसला 4 मई को ही हो गया था, सस्पेंस नए मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री को लेकर जारी था। उससे पहले ही भाजपा की ओर से शपथ के लिए 9 मई की तारीख ऐलान कर दी गई थी। शपथ में 24 घंटे से भी कम समय बचा है; कोलकता में सीएम के नाम को लेकर दिनभर मंथन जारी रहा। अब इस नाम से सस्पेंस हट चुका है. मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के नाम पर अब औपचारिक मुहर लगना बाकी है। तो जानना जरूरी है कि बंगाल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? सूत्रों के हवाले से जानकारी के अनुसार Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन अंतिम दौर में पहुंच चुका है, और कुछ ही देर में आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।