CG | Fri, 08 May 2026

No Ad Available

तिरुपति बालाजी के दरबार पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, देश-प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए की विशेष पूजा-अर्चना

08 May 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 1 views
तिरुपति बालाजी के दरबार पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, देश-प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए की विशेष पूजा-अर्चना

छत्तीसगढ़/ आंध्र प्रदेश/। आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुमला तिरुपति स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे एवं छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में सभी नेताओं ने विधिवत पूजा कर प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य और विकास की प्रार्थना की। तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp