CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

Arang News : आरंग में अपार आईडी बनाने शिविर का आयोजन

25 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 303 views
Arang News : आरंग में अपार आईडी बनाने शिविर का आयोजन

 

Arang News : आरंग/शुक्रवार को जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश के अनुपालन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में विकासखंड शिक्षा कार्यालय एवं बीआरसी कार्यालय में 100% अपार आईडी जनरेट करने विषयक शिविर का आयोजन किया गया।

बीईओ दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का अपार आईडी बनना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें टारगेट को पूरा करना शिविर का उद्देश्य है तथा यह आई डी विद्यार्थी की 12 अंकीय स्थायी विशिष्ट पहचान है।

इस शिविर में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखेश्वर रात्रे सर एवं टेक्निकल एक्सपर्ट शिक्षक गण अभिषेक तिवारी, गिरजा शंकर अग्रवाल,रूपेंद्र साहू आदि ने अपार आईडी क्रिएट करने में आने वाली टेक्निकल दिक्कतें जैसे स्पेलिंग मिस्टेक, आधार कार्ड में समस्या, यू डाइस एंट्री आदि का त्वरित समाधान किया ज्ञात हो कि यह शिविर आज शनिवार को भी अपरण 2:00 बजे तक आयोजित होगा।

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य जय गुप्ता, लायक सिंह डहरिया, संकुल समन्वय गण हरीश दीवान, धनंजय साहू आदि एवं शैक्षिक समुदाय नेत्रचंद जोशी, अरविंद वैष्णव, तारकेश्वर डडसेना, नोहर लाल यादव, पुनेश्वर साहू आदि 48 संकुल से शिक्षकों की उपस्थिति रही।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.