CG | Sat, 25 April 2026

No Ad Available

ViralVideo: पिता-पुत्र की हैवानियत कैमरे में कैद, रस्सी से बंधे कुत्ते को लोहे के पाइप से पीटा, वीडियो वायरल

25 Apr 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 4 views
ViralVideo: पिता-पुत्र की हैवानियत कैमरे में कैद, रस्सी से बंधे कुत्ते को लोहे के पाइप से पीटा, वीडियो वायरल

गुजरात। ViralVideo: राजकोट से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पालतू कुत्ते के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दी गईं। घर के आंगन में रस्सी से बंधे बेजुबान जानवर को पिता और पुत्र ने मिलकर लोहे और पीवीसी पाइप से बुरी तरह पीटा। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से वायरल हो गया है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, कुत्ता घर के आंगन में बंधा हुआ था, तभी आरोपी महेंद्रसिंह जाडेजा और उसका बेटा अभिराजसिंह जाडेजा वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुत्ता दर्द से तड़पता और चीखता रहा, लेकिन दोनों ने पिटाई नहीं रोकी। इस हमले में कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि यह कुत्ता किरनाबेन परमार का है। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपियों का कहना है कि कुत्ता बच्चों पर भौंकता था और उन्हें डराता था, इसी गुस्से में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

मामले में यूनिवर्सिटी पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 452, जीपी एक्ट 135 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp