सिहोरा एसडीओपी आईपीएस आदित्य सिंघारिया का स्थानांतरण, पदोन्नत होकर बने खंडवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
सिहोरा
जिले के सिहोरा एसडीओपी आईपीएस आदित्य सिंघारिया का स्थानांतरण हो गया है। राज्य शासन ने बुधवार को जारी आदेश में उन्हें पदोन्नत कर खंडवा का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।
बताया जा रहा है कि उनका स्थानांतरण करीब एक सप्ताह पहले ही हो गया था, लेकिन शासन स्तर पर लिस्ट जारी नहीं हुई थी। बुधवार को आदेश जारी होने के बाद इसकी पुष्टि हुई।
आईपीएस आदित्य सिंघारिया सिहोरा में करीब 11 माह तक एसडीओपी के पद पर पदस्थ रहे। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किए। अवैध गतिविधियों पर अंकुश, नशे के खिलाफ अभियान और सिहोरा अनुभाग में अपराधों पर नियंत्रण को लेकर उनकी कार्यशैली की सराहना होती रही। स्थानीय लोगों में भी उनकी छवि एक तेजतर्रार और संवेदनशील अधिकारी की रही है। पदोन्नति के बाद खंडवा में नई जिम्मेदारी मिलने पर पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है।