CG | Thu, 15 October 2026

No Ad Available

बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के सेवा संकल्प अभियान में दिखा महिलाओं का दम: महापौर पूजा विधानी बोलीं- नारी शक्ति की भागीदारी से ही बनेगा सशक्त समाज

24 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 826 views
बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के सेवा संकल्प अभियान में दिखा महिलाओं का दम: महापौर पूजा विधानी बोलीं- नारी शक्ति की भागीदारी से ही बनेगा सशक्त समाज

बिलासपुर। शहर के सराफा एसोसिएशन की ओर से चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान' के सातवें दिन का पूरा कार्यक्रम महिला सम्मान और उनकी भागीदारी के नाम रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बिलासपुर महापौर पूजा विधानी ने कहा कि परिवार से लेकर समाज और देश के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे आगे है। महिलाओं के मान-सम्मान और बराबरी के बिना किसी भी बेहतर समाज की बात सोचना भी अधूरा है।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की आरती और वंदे मातरम के गान से हुई। इसके बाद अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष विनीता केजरीवाल, मारवाड़ी सोनी महिला समिति की अध्यक्ष वंदना सोनी, प्रमिला गुप्ता और सावित्री जाजोदिया की मौजूदगी में आयोजन आगे बढ़ा। गीता सोनी और अनीता सोनी ने महापौर का स्वागत किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि पूरा अभियान समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने के साथ-साथ महिलाओं को आगे लाने का काम कर रहा है। जब तक महिलाएं हर मोर्चे पर आगे नहीं आएंगी, तब तक समाज का विकास अधूरा रहेगा।

अपने भाषण में महापौर पूजा विधानी ने कहा कि आज शिक्षा, व्यापार, राजनीति और समाज सेवा से लेकर हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं और कोशिशों से आज महिलाएं विकास की मुख्यधारा में जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने शहर और समाज के विकास में महिलाओं से और ज्यादा सक्रिय रहने की बात कही।

कार्यक्रम में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सराफ, महासचिव श्रीकांत पांडे और कोषाध्यक्ष रौनक साव भी मौजूद रहे। मंच का संचालन अलंकृता मिश्रा ने किया, जबकि निहारिका त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और पहुंचीं महिलाओं का धन्यवाद जताया। सराफा एसोसिएशन का यह सेवा संकल्प और जागरूकता अभियान 17 सितंबर से शुरू हुआ है, जो 17 अक्टूबर तक रोज शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.