6068 क्विंटल धान का फर्जीवाड़ा नया मोड़ मझौली के बिचौलिए का खेल आया सामने
खांड समिति में करीब 40 किसानों के नाम पर फर्जी एंट्री का आरोप, एक करोड़ से ज्यादा भुगतान लेने की बात; प्रबंधक समेत सभी ने एसडीएम और कलेक्टर से की शिकायत
सिहोरा
सेवा सहकारी समिति खाड़ के केंद्र क्रमांक-1 में वर्ष 2024-25 के दौरान 4817 क्विंटल धान की फर्जी एंट्री और भुगतान के मामले में मझौली के एक व्यापारी की भूमिका सामने आने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि व्यापारी ने समिति के ऑपरेटर के अलावा दूसरे प्राइवेट ऑपरेटर गोपनीय तरीके से समिति का पासवर्ड लेकर सांठगांठ कर करीब 40 किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से धान की एंट्री करवाई और इसके बाद भुगतान का प्रयास किया। भुगतान की राशि एक करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद खाड़ समिति के प्रबंधक प्रभारी और ऑपरेटर सहित सभी ने एसडीएम सिहोरा और जबलपुर कलेक्टर व तहसीलदार को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जानकारी दी है। और फर्जी किसानों के दस्तावेज प्रस्तुत किए ।
शिकायत में फर्जी एंट्री और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की जांच की मांग की गई है।
जांच पर भी उठ रहे सवाल
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े फर्जीवाड़े के आरोपों के बावजूद संबंधित व्यापारी खुलेआम घूम रहा है। वहीं वास्तविक किसान अपने भुगतान के लिए परेशान होने की बात सामने आ रही है। सूत्र जांच को प्रभावित किए जाने का दावा कर रहे हैं, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
दस्तावेज सामने आने का दावा
Wee news के पास फर्जी एंट्री और भुगतान से जुड़े दस्तावेज होने का दावा है। इन दस्तावेजों के आधार पर मामले में आगे और बड़े खुलासे ऑडियो वीडियो फुटेज व फर्जी लिस्ट जल्द ही आ सकती है।