नई दिल्ली।Plane for the first time must read: प्लेन में सफर करना कई लोगों का सपना होता है—बादलों के ऊपर उड़ना, खिड़की से नीचे की खूबसूरत दुनिया को देखना, रोमांच और एक्साइटमेंट हर किसी को आकर्षित करता है। लेकिन पहली बार उड़ान भरने वाले ही नहीं, बल्कि कई अनुभवी यात्री भी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो दूसरों की परेशानी बढ़ा देती हैं और खुद को भी शर्मिंदगी में डाल सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हवाई यात्रा के दौरान कुछ अहम नियमों को जरूर फॉलो किया जाए।
लेट आने से न सिर्फ आपकी फ्लाइट छूट सकती है, बल्कि क्रू और अन्य यात्रियों को भी देरी का सामना करना पड़ता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक—चेक-इन और सिक्योरिटी क्लियरेंस के लिए समय पर पहुंचना सबसे जरूरी नियम है।
कई यात्री केबिन बैगेज में बिना सोचे-समझे बैग ठूंसते हैं। जो सामान सामने की सीट के नीचे रखा जा सकता है, उसे ओवरहेड बिन में न रखें। बिन सभी यात्रियों के लिए होता है—इसे सलीके से इस्तेमाल करें।
सीट मिलते ही गलियारा खाली कर दें। वहां खड़े होकर बैग एडजस्ट करना, कुछ ढूंढ़ना या बातचीत करना—दूसरों की सीट तक पहुंचने में रुकावट बनता है।
अगर आप बार-बार उठते हैं, तो विंडो सीट न लें। इससे बगल में बैठे यात्रियों को दिक्कत होती है। ऐसी स्थिति में हमेशा aisle seat चुनें।
कई लोग जागते हुए भी सीट पीछे झुकाए रखते हैं। इससे पीछे वाले को खाना खाने या बैठने में परेशानी होती है। खाने के समय सीट हमेशा सीधी रखें।
बहुत लोग नहीं जानते कि दोनों आर्मरेस्ट का हक बीच वाली सीट पर बैठे यात्री का होता है—क्योंकि उसके पास खिड़की भी नहीं और गलियारा भी नहीं।
विंडो सीट आपके पास है, लेकिन शेड को पूरी तरह आपके हिसाब से नहीं चलना चाहिए। पास बैठे यात्री से पूछकर ही खोलें–बंद करें।
वे आपकी सुरक्षा और सुविधा के लिए होते हैं। उनसे गलत तरीके से बात करना आपकी छवि खराब करता है और नियमों का उल्लंघन भी माना जाता है।
शराब या सेडेटिव लेकर फ्लाइट में चढ़ना खतरनाक है। इससे आप जरूरी सुरक्षा निर्देश भी मिस कर सकते हैं।