CG | Tue, 03 November 2026

No Ad Available

Nepal Helicopter Crash : नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत और एक यात्री घायल

03 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 713 views
Nepal Helicopter Crash : नेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टरों की आमने-सामने टक्कर,  एक की मौत और एक यात्री घायल

नेपाल। Nepal Helicopter Crash : नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हो गया। माउंट एवरेस्ट क्षेत्र के फेरीचे (Pheriche) हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। दोनों हेलिकॉप्टर फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान दोनों हेलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए, जिसके बाद दुर्घटना हो गई।

एक विदेशी नागरिक की मौत, दूसरा यात्री घायल

जिला पुलिस कार्यालय सोलुखुम्बु के अनुसार, इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हुआ है। मृतक की पहचान तत्काल सार्वजनिक नहीं की गई थी। घायल यात्री को प्रभु एयर के हेलिकॉप्टर से लुकला पहुंचाया गया, जहां उसे उपचार के लिए ले जाया गया। शुरुआती पुलिस जानकारी के मुताबिक दोनों हेलिकॉप्टरों के पायलट सुरक्षित हैं।

सुबह करीब 8:11 बजे हुआ हादसा

यह दुर्घटना मंगलवार 3 नवंबर की सुबह करीब 8:11 बजे खुम्बु पासांग ल्हामु ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 स्थित फेरीचे हेलीपैड पर हुई। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुई टक्कर, जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान अलग-अलग दिशाओं से हेलीपैड के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनके रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। अधिकारी हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हेलिकॉप्टरों की टक्कर का घटनाक्रम दिखाई देने की बात कही जा रही है। घटना के बाद एवरेस्ट क्षेत्र में हेलिकॉप्टर संचालन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

.

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.