CG | Thu, 24 September 2026

No Ad Available

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन: सुबह से देर शाम तक लगा रहा कार्यकर्ताओं का तांता, भाजयुमो नेताओं ने भी दी बधाई

23 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 1073 views
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का जन्मदिन: सुबह से देर शाम तक लगा रहा कार्यकर्ताओं का तांता, भाजयुमो नेताओं ने भी दी बधाई

बिलासपुर। शहर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को शहर में खासी हलचल देखने को मिली। उन्हें बधाई देने के लिए सुबह से ही समर्थकों, भाजपाइयों और उनके शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। विधायक निवास पर सुबह से शुरू हुआ मुलाकातों का दौर देर शाम तक बिना रुके चलता रहा। पूरे दिन अपने नेता से मिलने और उन्हें शुभकामनाएं देने वालों की लंबी कतारें दिखाई दीं।

इसी दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के लोकल पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर पूर्व मंत्री से मुलाकात की। भाजयुमो बिलासपुर के मंडल मंत्री अंकित झा और जिला सोशल मीडिया प्रभारी साहिल भाभा ने अमर अग्रवाल को फूल-माला पहनाकर उनके जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान दोनों युवा नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दुआ की।

अमर अग्रवाल के जन्मदिन को लेकर इस बार कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच अलग ही उत्सा देखने को मिला। बिलासपुर शहर के अलग-अलग वार्डों सभी बूथों के अलावा आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। समर्थकों ने इस दौरान जमकर उत्साह जताया और पूर्व मंत्री के सामने एकजुटता दिखाई।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ताओं और आम लोगो ने भी विधायक निवास पहुंच कर जन्म दिन की बधाई दी। सुबह से शाम तक बधाई देने वालों का यह तांता शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.